Journo Mirror
India

केरल: बम बनाते समय हुआ धमाका, RSS कार्यकर्ता “विष्णु” गंभीर रूप से हुआ घायल

केरल में बम बनाते समय धमाका होने से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) का कार्यकर्ता बुरी तरह से घायल हो गया।

घटना केरल के कन्नूर जिले में एरानजोलीपालम की हैं, बीते मंगलवार देर रात को बम बनाने के दौरान हुए विस्फोट में 20 वर्षीय विष्णु बुरी तरह घायल हो गया, खबरों के मुताबिक उसके हाथ टूटकर बिखर गए थे।

घायलावस्था में आरएसएस कार्यकर्ता को तत्काल चिकित्सा के लिए कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया।

कन्नूर चला बेबी मेमोरियल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद विष्णु को लगी गंभीर चोटों के कारण कोझिकोड स्थानांतरित कर दिया गया. पुलिस फिलहाल इस बात की जांच कर रही है कि विस्फोट में कोई और घायल तो नहीं हुआ।

आपको बता दें कि, केरल में 30 दिनों के अंदर यह दूसरी घटना है जिसमें बम बनाते समय हिंदुत्ववादी कार्यकर्ता घायल हुआ हैं।

इससे पहले कन्नूर के कक्कयांगड इलाके में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का एक कार्यकर्ता संतोष भी पत्नी समेत अपने घर में रखे विस्फोट में घायल हो गया था।

Related posts

Leave a Comment