Journo Mirror
भारत

जानता ने कहा पद्मश्री अवॉर्ड सोनू सूद को मिलना चाहिए था लेकिन मिला कंगना रनौत को, उदिता राज बोले- यहां पर अवॉर्ड काम पर नहीं झूठ और नफ़रत फैलाने पर मिलता हैं

महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा राष्ट्रपति भवन में इस बार देशभर की 119 हस्तियों को पद्म पुरस्कारो से सम्मानित किया गया।

119 हस्तियों में से 7 लोगों को पद्म विभूषण, 10 लोगों को पद्म भूषण तथा 102 को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित होने वालो में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत भी हैं. जिसको लेकर काफ़ी विवाद हो रहा हैं।

लोगों का कहना हैं कि पद्मश्री पुरस्कार असली हीरो सोनू सूद को मिलना चाहिए था लेकिन मिला कंगना रनौत को हैं।

पूर्व सांसद एवं कांग्रेस नेता उदित राज ने भी कंगना रनौत को पद्मश्री पुरस्कार मिलने पर आपत्ति दर्ज़ कराई हैं।

उदित राज का कहना है कि “यहां काम पर नही बल्कि झूठ और नफरत फ़ैलाने पर पुरस्कार मिलता है।”

उदित राज ने ट्वीटर पर लिखा कि “लोग हैरान हैं कि पदमश्री सोनू सूद को मिलना चाहिए था लेकिन मिला कंगना रनौत को. किस दुनिया में हो , यहां काम पर नही झूठ और नफरत फ़ैलाने पर मिलता है।”

एडिशनल एडवोकेट जनरल ऑफ छत्तीसगढ़ अशोक बसोया ने कंगना रनौत को पद्मश्री पुरस्कार मिलने पर सवाल खड़े करते हुए पूछा कि “मेरा एक सवाल है मोदी जी से की सोनू सूद को पद्मश्री क्यों नहीं दिया गया?

Related posts

Leave a Comment