Journo Mirror
भारत

मुरादाबाद: BJP कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम बहनों के साथ की छेड़छाड़, पुलिस ने 4 लोगों को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं पर दो मुस्लिम बहनों के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा हैं जिसके बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं।

मामला मुरादाबाद का बताया जा रहा है, सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक में रहने वाली दो मुस्लिम बहनें कांशीराम नगर में अपनी बड़ी बहन के घर गई थी. रात में करीब 10 बजे वहां से वापसी के वक्त पीएसी तिराहे पर अंडे के ठेले पर शराब पी रहे कुछ युवकों ने उनके साथ छेड़खानी शुरू कर दी।

दैनिक भास्कर की रिर्पोट के मुताबिक, मुस्लिम बहनों ने जब छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मार पिटाई शुरू कर दी।

इससे गुस्साई दोनों बहनों ने आरोपियों को ही पीटना शुरू कर दिया तथा एक आरोपी को पकड़कर जमकर पीटा, इस घटना की एक भी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहीं हैं जिसमें दोनों बहनें भाजपा कार्यकर्ता अनुज यादव को पीटती नजर आ रही हैं।

हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके से भाजपा कार्यकर्ता अनुज यादव, पार्षद पंकज शर्मा के बेटे अनुज शर्मा, कलेक्ट्रेट कर्मचारी नंदन नेगी और सुमित को हिरासत में ले लिया. युवती ने भी 2 अज्ञात युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

Related posts

Leave a Comment