Journo Mirror
भारत राजनीति

प्रशांत कन्नौजिया RLD के अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बनें, बोले- दलित-पिछड़ों पर हुए अत्याचार का 2022 में हिसाब लेंगे

राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) ने सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व पत्रकार प्रशांत कन्नौजिया को अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया।

प्रशांत कन्नौजिया हाल में पत्रकारिता छोड़कर राष्ट्रीय लोक दल पार्टी में शामिल हुए थे तथा अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की थी।

आरएलडी ने ट्वीटर के जरिए जानकारी देते हुए कहा है कि “श्री प्रशांत कनौजिया जी को राष्ट्रीय लोकदल अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।”

प्रशांत कन्नौजिया ने इस अहम जिम्मेदारी के मिलने पर आरएलडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी का धन्यवाद करते हुए कहा है कि मुझ पर जो विश्वास जताया गया उससे मैं अभिभूत हूँ। पार्टी के अन्य नेताओं तथा कार्यकर्ताओं द्वारा जो सम्मान और समर्थन प्राप्त हुआ उसके लिए धन्यवाद। किसानों तथा अकलियतों की लड़ाई जारी रहेगी।

प्रशांत कन्नौजिया का कहना है कि “राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी तथा समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के अकांक्षाओं पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा। इसके अलावा योगी आदित्यनाथ सरकार और भाजपा के लोगों द्वारा दलितों-पिछड़ों पर हुए अत्याचार का 2022 में हिसाब लेंगे।”

Related posts

Leave a Comment