Journo Mirror
India

नरेंद्र मोदी ने तोड़ा जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड, सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बने

नई दिल्ली, 10 जून 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में एक नया इतिहास रच दिया है। 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले मोदी ने लगातार 4,399 दिनों का कार्यकाल पूरा कर देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

इस उपलब्धि के साथ उन्होंने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के 4,398 दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

नेहरू 13 मई 1952 से 27 मई 1964 तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहे थे। जबकि उनका 1947 से 1952 तक का कार्यकाल भी था, लेकिन वह स्वतंत्र भारत की अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में था। इसी वजह से निर्वाचित प्रधानमंत्रियों के रिकॉर्ड में मोदी अब पहले स्थान पर पहुंच गए हैं।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि देश की जनता द्वारा मोदी के नेतृत्व पर जताए गए भरोसे का प्रमाण है।

वहीं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इसे भारतीय लोकतंत्र के लिए ऐतिहासिक दिन बताया और कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास और सुशासन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल की हैं।

मोदी ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों में लगातार तीन बार जीत हासिल कर प्रधानमंत्री पद संभाला है। उनका कार्यकाल बिना किसी रुकावट के जारी रहा है, जो भारतीय राजनीति में एक दुर्लभ उपलब्धि मानी जा रही है।

प्रधानमंत्री की इस उपलब्धि पर कई अंतरराष्ट्रीय नेताओं ने भी उन्हें बधाई दी है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि लगातार तीन जनादेश और 12 वर्षों से अधिक का नेतृत्व मोदी को भारत के सबसे प्रभावशाली प्रधानमंत्रियों में शामिल करता है।

Related posts

Leave a Comment