Journo Mirror
भारत राजनीति

शार्ली हेब्दो ने हिन्दू धर्म का मज़ाक उड़ाते हुए कहाँ 33 करोड़ देवी-देवता है फिर भी ऑक्सीजन की कमी है,पत्रकार बोले “सड़ा हुआ गैंग अब भी इसका समर्थन करेगा?”

हिन्दूस्तान में कोरोना का संकट लगातार गहराता जा रहा है ऑक्सीजन की कमी के कारण लगातार हो रही मौतों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की साख को कमज़ोर कर दिया है।

फ्रांस की पत्रिका शार्ली हेब्दो ने भारत में ऑक्सीजन की कमी को लेकर हिन्दू देवी-देवताओं का मज़ाक उड़ाने वाला कार्टून प्रकाशित किया है जिसकी जमकर आलोचना हो रही है।

फ्रांस की पत्रिका शार्ली हेब्दो ने हिन्दू देवी-देवताओं का कार्टून प्रकाशित करते हुए लिखा है कि “भारत में 33 करोड़ देवी-देवता है लेकिन फिर भी ऑक्सीजन की कमी हो रही है।”

आपको बता दे कि शार्ली हेब्दो वही पत्रिका है जिसने कुछ समय पहले पैगंबर मुहम्मद साहब का भी कार्टून छापा था जिस का मुसलमानों जमकर विरोध किया था लेकिन उस समय भारत के कुछ हिंदुत्ववादी लोगों ने इसका अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का नाम देकर समर्थन किया था।

शार्ली हेब्दो द्वारा हिन्दू देवी-देवताओं का मजाक उड़ाने पर पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता वसीम अकरम त्यागी ने ट्विट करते हुए कहाँ कि “फ़्रांस की पत्रिका शार्ली हेब्दो ने भारत पर तंज करते हुए कार्टून प्रकाशित कर कहा ’33 करोड़ देवी देवता फिर भी ऑक्सीजन की कमी!’ कुछ महीने पहले सड़ा हुआ गैंग इनैमुल मैक्रां का महिमामंडन करते हुए इस विवादित पत्रिका को ‘ग्रंथ’ साबित करने पर तुला हुआ था। अब सड़ा हुआ गैंग क्या करेगा?”

वसीम अकरम त्यागी के अनुसार जब शार्ली हेब्दो ने पैगंबर मुहम्मद साहब का कार्टून छापा तब भारत के बहुसंख्यक समाज के लोग इस पत्रिका एवं फ्रांस का खुलकर समर्थन कर रहे थे क्या आज भी यह लोग इसका समर्थन करेंगे?

Related posts

Leave a Comment