Journo Mirror
भारत राजनीति

भाजपा की विभाजनकारी नीतियों के कारण ‘गोवा फॉरवर्ड पार्टी’ ने NDA का साथ छोड़ा।

गोआ फॉरवर्ड पार्टी ने आज एक निर्णायक फैसला लेते हुए राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (NDA) का साथ छोड़ने का फैसला लिया है। पार्टी ने NDA का साथ छेड़ने के पीछे भाजपा की जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों को कारण बताया है।

गोवा फॉरवर्ड पार्टी के अध्यक्ष विजय सरदेसाई ने अमित शाह को चिट्ठी लिखकर कहा है कि NDA गोवा के लोगों के मुद्दों को हल करने में असफल रही है।

गोवा फॉरवर्ड पार्टी ने NDA का साथ छोड़ने का फैसला पार्टी के सभी प्रमुख सदस्यों के साथ मीटिंग के बाद लिया हैं। सभी सदस्यों के सहमति के बाद ही पार्टी ने ये फैसला लिया है।

अमित शाह को लिखे पत्र में पार्टी अध्यक्ष सरदेसाई ने कहा है कि भाजपा कोरोना महामारी को गोवा में रोकने में असफल रही है। उन्होंने कहा कि NDA ने कर्नाटक के साथ हुए म्हदेई जल विवाद के निपटारे में भी लापरवाही की है।

मनोहर पर्रिकर की मृत्यु के बाद GFP पार्टी के अध्यक्ष सरदेसाई ने कुछ समय के लिए उप मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। लेकिन वर्तमान भाजपा मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने GFP को दरकिनार कर दिया।

Related posts

Leave a Comment