Journo Mirror
भारत

भारत की ख़ुफ़िया जानकारियां पाकिस्तान को साझा कर रहा था भारतीय जवान ‘आकाश महारिया’ गिरफ्तार

अंग्रेजी वेबसाइट ‘डेक्कन हेराल्ड’ में छपी खबर के अनुसार आकाश महारिया नाम का एक जवान पाकिस्तान खुफिया एजेंसियों को भारत की ख़ुफ़िया जानकारियां साझा कर रहा था।

22 साल का ‘आकाश महारिया’ राजस्थान के सिकर ज़िले का रहने वाला है। आकाश अभी सिक्किम में कार्यरत था।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वह पाकिस्तान के ख़ुफ़िया अधिकारियों के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क में आया था और सोशल मीडिया पर ही भारत की ख़ुफ़िया जानकारियां साझा करता था।

भारतीय ख़ुफ़िया अधिकारियों का कहना है कि आकाश महारिया को शनिवार शाम को ही गिरफ्तार किया जा चुका है और पूछताछ करके गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

अब देखना ये होगा कि पुलिस क्या कार्यवाही करती है?
क्या आकाश महारिया पर देशद्रोह का मुकदमा चलाया जाएगा?

Related posts

Leave a Comment