Journo Mirror
भारत

भारत के मुसलमानों का धैर्य है कि वे इस देश को बड़े संकट से बचा रहे हैं: श्याम मीरा सिंह

भारत के मुसलमानों का धैर्य है कि वे इस देश को बड़े संकट से बचा रहे हैं, ऐसा संकट जो अगर भारत में छिड़ा तो उसमें वापस आने का रास्ता मुश्किल है।

इस वक्त देश में “मुस्लिम विरोधी” होने की प्रतियोगिता लगी हुई है। पिछले सालों से उत्तराखण्ड सरकार ख़ुद को सबसे अधिक “मुस्लिम विरोधी” साबित करने में लगी हुई।

लगातार इधर उधर, चुन चुनकर मज़ारें तोड़ी जा रही हैं। मदरसे तोड़े जा रहे हैं। जानबूझकर मुस्लिम विरोधी नारे लगाने वालों को संरक्षण दिया जा रहा है। यहाँ का मुख्यमंत्री भी जानबूझकर असंयमित बयान देते हैं।

सरकार UCC भी सिर्फ़ इस इच्छा से लाई है कि किसी भी तरह मुस्लिमों को भड़काने की कोशिश की जा रही है। लेकिन भारत के मुसलमान इन कायरों की चाल को पहचानते हैं। वे इस देश को संकट से बचा रहे हैं।

पर कोई ग़लत फ़हमी में ना रहे कि वे कमजोर हैं। इसलिए बहुसंख्यक समझदार हिंदुओं को अपने भाइयों का साथ देना चाहिए। धैर्य और समझदारी इकतरफ़ा नहीं होनी चाहिए।

अभी भी इस देश को एक बड़ी मुसीबत से बचाया जा सकता है। सरकारें इस कदर किसी क़ौम को ना सता दें कि उसके अंदर मौत का भय भी ना बचे। उत्तराखण्ड सरकार जिस तरह मुस्लिमों को टार्गेट कर रही है यह न्यायप्रिय नहीं है, उचित नहीं है।

(यह लेखक के अपने विचार हैं, लेखक श्याम मीरा सिंह पत्रकार हैं)

Related posts

Leave a Comment