Journo Mirror
India

फिलिस्तीनी युवा ने लांच किया टिकटॉक, इंस्टाग्राम और ट्विटर का विकल्प, Upscrolled नामक ऐप बनाई, 25 लाख से ज़्यादा यूज़र्स ने की डाउनलोड

सोशल मीडिया की दुनिया में एक नया प्लेटफॉर्म Upscrolled तेजी से उभर कर सामने आया है, जो TikTok, Instagram और X (पूर्व में ट्विटर) का विकल्प बनने की दिशा में बढ़ रहा है।

अमेरिका में TikTok के स्वामित्व परिवर्तन और कथित सेंसरशिप विवाद के बाद लाखों यूज़र्स Upscrolled की ओर रुख कर रहे हैं।

Upscrolled की स्थापना Issam Hijazi ने की है, जो एक Palestinian-Jordanian-Australian टेक्नोलॉजिस्ट हैं। वे इससे पहले IBM, Oracle और Hitachi जैसी बड़ी टेक कंपनियों में काम कर चुके हैं।

टेकक्रंच और अन्य अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरवरी 2026 तक Upscrolled ने 2.5 मिलियन (25 लाख) से अधिक ग्लोबल यूज़र्स का आंकड़ा पार कर लिया है।

जनवरी 2026 में यह ऐप Apple App Store और Google Play Store पर टॉप ट्रेंडिंग सोशल मीडिया ऐप्स में शामिल रहा।

हाल के महीनों में TikTok पर Pro-Palestine कंटेंट को दबाए जाने, शैडोबैन और एल्गोरिदम कंट्रोल के आरोप लगे हैं। इन्हीं कारणों से बड़ी संख्या में यूज़र्स एक वैकल्पिक और पारदर्शी प्लेटफॉर्म की तलाश में थे, जिसके चलते Upscrolled को तेजी से लोकप्रियता मिली।

कंपनी के मुताबिक, Upscrolled यूज़र्स को पारदर्शी और निष्पक्ष अनुभव देने का दावा करता है, जैसे No Shadowban, Transparent और Chronological Feed, Video, Photo और Text पोस्ट की सुविधा, Instagram, TikTok और X का मिक्स मॉडल, कानूनी दायरे में Free Speech का समर्थन।

Upscrolled के फाउंडर Issam Hijazi ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने यह प्लेटफॉर्म इसलिए शुरू किया क्योंकि उन्हें लगा कि बड़ी सोशल मीडिया कंपनियाँ कुछ मुद्दों पर सिलेक्टिव सेंसरशिप कर रही हैं।

उन्होंने बताया कि गाज़ा युद्ध के दौरान उनके कई परिजन प्रभावित हुए, जिसके बाद उन्होंने एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनाने का फैसला किया जो अधिक स्वतंत्र, पारदर्शी और यूज़र-केंद्रित हो।

भारत, यूके, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों में Upscrolled के डाउनलोड तेजी से बढ़ रहे हैं। टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले महीनों में यह ऐप TikTok, Instagram और X के लिए एक मजबूत चुनौती बन सकता है।

Related posts

Leave a Comment