Journo Mirror
भारत

अलीगढ़: पुलिस ने AMU के छात्र को थाने ले जाकर बेरहमी से पीटा, पीड़ित ने पुलिस पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया

उत्तर प्रदेश में पुलिसिया राज लगातार आम जनता पर हावी होता जा रहा हैं, आए दिन पुलिस के खिलाफ़ आम जनता को प्रताड़ित करने के आरोप लगते रहते हैं।

ताज़ा मामला अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का हैं, आरोप हैं कि, पुलिस ने एएमयू के एक छात्र को थाने ले जाकर बेरहमी से पीटा हैं।

छात्र ने पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि, पुलिस वालो ने मुझे जान से मारने की भी धमकी दी हैं।

इस घटना की जानकारी साझा करते हुए अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के कैबिनेट मेंबर फरहान जुबैरी का कहना हैं कि, एएमयू छात्र अमान को आज एएमयू सिटी स्कूल से कुछ पुलिस वाले उठाकर ले गए, अमान ने बताया कि उसे बन्ना देवी थाने ले जाकर बुरी तरह मारा और जान से मारने की धमकी दी।

फरहान जुबैरी ने अलीगढ़ पुलिस से इस मामले पर संज्ञान में लेकर दोषी पुलिस कर्मियो पर सख़्त से सख़्त कार्यवाही करने की मांग की हैं।

हालांकि अलीगढ़ पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट के ज़रिए बताया हैं कि, यह लड़का एग्जाम दिलवाने आया था, वहां बाइक खड़ा होने को लेकर विवाद हुआ तो थाना पर ले जाकर दफा 34 पुलिस अधिनियम का चालान किया गया, और वापस भेजा गया, क्षेत्राधिकारी को पूर्ण तथ्य प्रस्तुत करने को कहा गया।

Related posts

Leave a Comment