Journo Mirror
खेल भारत

टोक्यो ओलंपिक्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे ‘अनस याहिया’, तोड़ चुके हैं मिल्खा सिंह का रिकॉर्ड

पिछले दिनों हमारे देश के महान धावक मिल्खा सिंह जी का निधन हो गया। तमाम क्रिकेटरों, राजनेताओं और बड़ी बड़ी हस्तियों ने उनके जाने पर दुख प्रकट किया और उनको याद किया। आज मिल्खा सिंह को देश का हर बच्चा बच्चा जनता है।

क्या आप जानते हैं कि हमारे देश में एक ऐसा धावक है जिन्होंने मिल्खा सिंह का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है? नहीं न। हम आज आपको एक ऐसे ही भारतीय नौजवान खिलाड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने मिल्खा सिंह का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

जी हाँ हम बात कर रहे हैं मोहम्मद अनस याहिया के बारे में। जिसने न सिर्फ मिल्खा सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा है बल्कि जापान के टोक्यो में होने जा रहे टोक्यो ओलंपिक्स 2020 में भारत का प्रतिनिधित्व भी करने जा रहे हैं।

400 मीटर रेस में महारत हासिल कर चुके मोहम्मद अनस याहिया ने 2016 के 400 मीटर और 4×400 मीटर रिले रेस में भाग लिया। उन्होंने 2016 में पोलिश एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 400 मीटर रेस में मिल्खा सिंह जी का रिकॉर्ड तोड़ते हुए राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम किया। मोहम्मद अनस याहिया ने 400 मीठी का रेस मात्र 44.24 सेकंड में पूरा किया।

इससे पहले ये रिकॉर्ड मिल्खा सिंह जी के नाम था। उन्होंने 46.6 सेकंड में 400 मीटर का दौर पूरा किया था। मोहम्मद अनस याहिया ने मिल्खा सिंह जी का नेशनल रिकॉर्ड तोड़ते हुए ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

मोहम्मद अनस याहिया के धावक बनने की कहानी बड़ी रोचक है। मोहम्मद अनस याहिया की पैदाइश केरल के कोल्लम ज़िले के निलेमल शहर में 17 सिंतबर 1994 को हुई। अनस को बचपन से ही एथेलीट बनने का शौक था इसलिए उन्होंने निलेमल में ही एक स्पोर्ट्स क्लब दाखिला लिया।

शुरुआत में वे लॉन्ग जम्प के लिए अभ्यास किया करते थे। लेकिन एक बार जब 400 मीटर रिले रेस के लिए किसी एक खिलाड़ी को चोट लग गयी तब अनस के कोच ने अनस से कहा कि वह रेस के लिए तैयार हो जाए।

अनस का दौड़ देखकर सभी हैरानी में पड़ गए। उसने न सिर्फ अपने टीम को जिताया बल्कि एक नया रिकॉर्ड भी बना दिया। यहीं से अनस ने लॉन्ग जम्प छोड़कर 400 मीटर रेस के लिए अभ्यास करना शुरू कर दिया।

तबसे लेकर आजतक अनस ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने पोलिश एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 45.40 सेकंड का रिकॉर्ड टाइम लेकर मिल्खा सिंह जी का रिकॉर्ड तोड़ डाला। मिल्खा सिंह और KN बिनु के बाद वे ओलिम्पिक में क्वालीफाई करने वाले तीसरे भारतीय बन गए।

जुलाई 2016 में अनस भी उस रिले चौकड़ी का हिस्सा रहे जिसने 4×400 मीटर के रिले रेस में एक नया रिकॉर्ड बनाया। मोहम्मद अनस याहिया, कुंहु मोहम्मद, अय्यासमे धरून और अरोकिया राजीव की चौकड़ी ने 3:02:17 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 3:00:91 मिनट का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम किया।

अनस ने 2018 के एशियन गेम्स में 400 मीटर इंडिविजुअल रेस में 3 सिल्वर मेडल जीते और मिक्स्ड रिले 4×400 मीटर के रेस में गोल्ड मेडल जीता।
2016 में गुवाहाटी में आयोजित साउथ एशियन गेम्स में 4×400 रिले रेस में भी उन्होंने गोल्ड मेडल जीता।

2017 में भुवनेश्वर में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में उन्होंने इंडिविजुअल 400 मीटर में भी गोल्ड मेडल जीता और साथ ही 4×400 रिले रेस में भी गोल्ड मेडल जीता।

मीडिया की चकाचौंध से दूर अनस याहिया टोक्यो ओलंपिक्स की तैयारी में व्यस्त हैं।

अफसोस कि क्रिकेट का एक अदना से खिलाड़ी भी हर वक़्त मीडिया की सुर्खियों में बना रहता है लेकिन अनस याहिया जैसे खिलाड़ी जिन्होंने विश्वस्तर पर भारत का नाम रौशन किया वे अब भी मीडिया की खबरों से बाहर हैं।

Related posts

Leave a Comment