Journo Mirror
भारत

बरेली: पंडित शंखधार ने पिछले 10 साल में कराया 78 मुस्लिम लड़कियों धर्म परिवर्तन, हिंदू युवाओं से शादी भी कराई

द केरला स्टोरी को देखकर मुसलमानों से दूरी बनाने वाले लोग बरेली के धर्म परिवर्तन रैकेट पर ख़ामोश हैं. जिसमें अब तक 78 मुस्लिम लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराकर उनको हिंदू बना दिया गया हैं।

बरेली के मढ़ीनाथ में रहने वाले कृष्ण कुमार शर्मा उर्फ केके शंखधार हिंदू लड़को के प्यार में पागल लड़कियों की शादी करवाते हैं, हालांकि उनका कहना हैं कि, लड़किया शादी के लिए खुद उनसे कॉन्टैक्ट करती हैं।

शंखधार के मुताबिक़, एक बार फेसबुक पर उनसे एक मुस्लिम लड़की ने अपने हिंदू बॉयफ्रेंड से शादी करवाने के लिए संपर्क किया जिसके बाद हमने उन दोनों की शादी करवा दी. इसी के बाद से हम अब तक 78 शादियां करवा चुके हैं।

शंखधार बताते हैं कि, 2022 तक हमने करीब 35 मुस्लिम लड़कियों की हिंदू लड़को से शादी कराई थीं लेकिन पिछले एक साल में ही करीब 40 लड़कियों की शादी करवा चुके हैं।

दैनिक भास्कर की रिर्पोट के मुताबिक, शंखधार लड़की को जिलाधिकारी के पास धर्म परिवर्तन का शपथ पत्र दिलाते तथा वहां से मंजूरी मिलने के बाद लड़की जब शादी करने के लिए शंखधार के आश्रम जाती है तब वह सबसे पहले गायत्री मंत्र का तीन बार पाठ करवाते हैं. लड़की पर गंगाजल छिड़कते हैं, फिर उसे गंगाजल और गौमूत्र पिलाते हैं, वैदिक मंत्रों के जरिए उसकी शादी करवा देते हैं।

Related posts

Leave a Comment