कांग्रेस नेता अल्का लांबा ने कहा- केजरीवाल से दिल्ली में हिंदू मुस्लिम झगड़े के दौरान तो कानून व्यवस्था संभली नहीं, पंजाब में आकर कानून व्यवस्था संभालने की बात करते हैं
अल्का लांबा ने पंजाब में केजरीवाल की पोल खोलते हुए कहा कि, मौहल्ला क्लीनिक के नाम पर सिर्फ़ डब्बे बनाए हुए हैं

पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के लिए प्रचार करने पहुंची पूर्व विधायक एवं कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता अल्का लांबा ने अरविंद केजरीवाल की जमकर पोल खोली।
अल्का लांबा पंजाब में लगातार रैली और प्रेस कांफ्रेंस करके अरविंद केजरीवाल पर जबर्दस्त हमले कर रहीं हैं।
एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए अल्का लांबा ने कहा कि “केजरीवाल एक मौका मांग रहे है लैकिन एक मौक़ा पंजाब के लिये नही ,पंजाब के विकास के लिये नही , भगवत मान के लिये नही ,बल्कि अरविंद केजरीवाल अपने लिये मांग रहे है. क्योकी दिल्ली अब केजरीवाल जितने वाले नही है, इसलिए पंजाब मे मांग रहे है।”
केजरीवाल एक मौका मांग रहे है लैकिन एक मौक़ा पंजाब के लिये नही ,पंजाब के विकास के लिये नही , भगवत मान के लिये नही ,बल्कि अरविंद केजरीवाल अपने लिये मांग रहे है
क्योकी दिल्ली अब केजरीवाल जितने वाले नही है, इसलिए पंजाब मे मांग रहे है: @LambaAlka#AAPdePaap
pic.twitter.com/dXAYH7fbbP— Mosarraf Hossain IYC (@Mosarra30650416) February 16, 2022
अल्का लांबा ने आगे कहा, अरविंद केजरीवाल लोकपाल की बात करते हैं लेकिन अभी तक दिल्ली में लोकपाल की नियुक्ति क्यों नहीं की? अपराधियों पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
पंजाब में क़ानून व्यवस्था की बात कर रहे हैं लेकिन दिल्ली में कानून व्यवस्था नहीं बना पाए हिंदू मुसलमान झगड़े हुए वहा पर कानून व्यवस्था संभली नहीं पंजाब में आकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं. पंजाब के लोग सब जानते है।