Journo Mirror
भारत

कांग्रेस नेता ललन कुमार ने पंचायत चुनाव में धांधली के आरोप लगाएं, कहाँ लोकतंत्र बचाने के लिए कोर्ट जाएंगे

उत्तर प्रदेश में हाल ही में संपन्न हुए पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने धांधली के आरोप लगाएं है कांग्रेस नेता ने कोर्ट जाने का बात कह दी है।

कांग्रेस का आरोप है कि लखनऊ जनपद में मात्र 3 जिला पंचायत सदस्य जिता पाई। जिला पंचायत वार्ड संख्या 2 की मतगणना में धांधली की ख़बरें सामने आयीं हैं। यहाँ से भाजपा प्रत्याशी अनीता लोधी को विजयी घोषित किया गया।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया एवं कम्युनिकेशन विभाग के संयोजक ललन कुमार का कहना है कि कांग्रेस प्रत्यशी श्रीमती मीरा देवी ने 3487 वोट हासिल किये। जबकि भाजपा प्रत्याशी अनीता लोधी ने 3667 वोट प्राप्त किये।

मतगणना स्थल पर उपस्थित प्रत्याशी मीरा देवी एवं उनके पुत्र अभय सिंह यादव ने आरोप लगाए कि मतगणना में धांधली हुई है। उन्होंने कहा कि अर्जुनपुर बूथ के 333 वोट भाजपा प्रत्याशी को दे दिए गए। जबकि अर्जुनपुर बूथ वार्ड संख्या 2 में आता ही नहीं है। वोटों की इस हेरा-फेरी के चलते मीरा देवी को 180 वोट से हार मिली।

ललन कुमार ने बताया स्थानीय भाजपा विधायक एवं भाजपा के जिलाध्यक्ष मतगणना स्थल पर गए थे। उनकी उस स्थान पर क्या ज़रूरत थी कोई नहीं जानता। निश्चित ही यह धांधली सोचे समझे तरीके से की गयी है।

मीरा देवी का आरोप है कि सत्ता के इशारे पर उन्हें हराया गया है। सम्बंधित अधिकारियों को उन्होंने इससे आगाह भी किया तथा पुनः मतगणना की बात कही मगर किसी ने इस पर न तो कार्यवाही की न ही कोई आश्वासन दिया।

ललन कुमार का कहना है कि यह लोकतंत्र की ह्त्या है। लोकतंत्र को बचाने के लिए अब हमें यदि कोर्ट भी जाना पड़े तो जाएँगे। इस प्रकार यदि चुनाव में धांधली होगी तो फिर यह प्रक्रिया निरर्थक है।

Related posts

Leave a Comment