Journo Mirror
भारत

कांग्रेस पार्टी के बाहुबली नेता वफा अब्बास नकवी ने करिश्मा ठाकुर के पक्ष में किया चुनाव प्रचार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अपने अंतिम दौर से गुज़र रहा हैं. इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी हैं।

कांग्रेस पार्टी के बाहुबली नेता वफा अब्बास नकवी ने कानपुर में पहुंचकर कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

वफा अब्बास नकवी ने कानपुर की गोविंद नगर विधानसभा में पहुंचकर करिश्मा ठाकुर के पक्ष में वोट मांगे तथा जन संपर्क किया।

वफा अब्बास नकवी का कहना है कि “उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्षा एवं कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर के साथ विभिन्न वार्डों में बैठक कर गोविन्द नगर विधानसभा के विकास के लिए कांग्रेस पार्टी और अपनी बड़ी बहन को वोट करने की अपील की।

वफा अब्बास नकवी के अनुसार उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बन रहीं हैं. प्रियंका गांधी के नेतृत्व में काफ़ी तादाद में युवा और महिलाएं कांग्रेस को वोट दे रहीं हैं।

Related posts

Leave a Comment