Journo Mirror
India

असम में बाढ़ प्रभावित मंदिर-मस्जिदों की सफाई में जुटे कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ता, श्रीनिवास बी वी बोले- असम के लिए दुआएं कीजिये

राज्य में बाढ़ से आम जनजीवन के साथ-साथ धार्मिक स्थलों, अस्पतालों और स्कूलों को भी नुकसान पहुंचा है। इस बीच कांग्रेस सेवादल ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और सेवा अभियान तेज कर दिया है।

कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी के मुताबिक, #SOSSevadal अभियान के तहत उसके कार्यकर्ता दिन-रात बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों में जुटे हुए हैं। कार्यकर्ताओं द्वारा प्रभावित इलाकों में सफाई, मलबा हटाने और लोगों की मदद करने का काम किया जा रहा है।

सेवादल की ओर से जारी तस्वीरों और जानकारी में कार्यकर्ता बाढ़ से प्रभावित एक मंदिर और मस्जिद में सफाई और सेवा कार्य करते नजर आ रहे हैं। बाढ़ का पानी उतरने के बाद धार्मिक स्थलों में जमा गंदगी और मलबे को हटाने का काम किया जा रहा है।

कांग्रेस सेवादल का कहना है कि असम में आई आपदा ने किसी एक समुदाय को नहीं, बल्कि सभी वर्गों और संस्थानों को प्रभावित किया है। बाढ़ की चपेट में मंदिर, मस्जिद, अस्पताल और स्कूल भी आए हैं।

सेवादल कार्यकर्ताओं का कहना है कि राहत अभियान का उद्देश्य बाढ़ प्रभावित लोगों और संस्थानों तक मदद पहुंचाना है। संगठन की ओर से प्रभावित इलाकों में सफाई और अन्य जरूरी सेवा कार्य लगातार जारी रखने की बात कही गई है।

कांग्रेस सेवादल ने सोशल मीडिया पर #SOSSevadal के साथ राहत अभियान की तस्वीरें साझा करते हुए कार्यकर्ताओं के सेवा कार्यों को सामने रखा है।

Related posts

Leave a Comment