Journo Mirror
भारत

डॉ मदन मोहन झा के कार्यकाल में बढ़ा कांग्रेस का जनाधार: स्नेहाशीष

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा के द्वारा सफलतापूर्वक प्रदेश अध्यक्ष के रूप में तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा करने पर बिहार कांग्रेस के प्रदेश नेता स्नेहाशीष वर्धन पांडेय ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।

बीते शनिवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बिहार कांग्रेस के मीडिया कोर्डिनेशन कमिटी के सदस्य स्नेहाशीष वर्धन पांडेय ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उन्होंने संगठन को मजबूती देने का सराहनीय प्रयास लगातार किया। विभिन्न प्रकोष्ठों की मजबूती के लिए और कांग्रेस के जनाधार में वृद्धि के लिए डॉ मदन मोहन झा ने सांगठनिक मजबूती को बल दिया।

डॉ झा के नेतृत्व में बिहार विधानसभा में पार्टी को गठबंधन में उचित हिस्सेदारी मिली, जिससे संगठन ने उन क्षेत्रों में भी अपनी पकड़ मजबूत की जहां राजनीतिक सक्रियता कम हुई थी।

मैनिफेस्टो कमिटी के पूर्व सदस्य रहें स्नेहाशीष वर्धन पांडेय ने कहा कि डॉ मदन मोहन झा ने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदेश में कांग्रेस के खोए जनाधार को वापस लाने का प्रयास किया। उनके तीन वर्ष के कार्यकाल को उन्होंने बेमिसाल बताया।

Related posts

Leave a Comment