Journo Mirror
भारत राजनीति

चौतरफा विरोध के बाद दिल्ली पुलिस ने नरसिंहानंद को भेजा समन, हो सकती है गिरफ्तारी

दिल्ली के प्रेस क्लब में इस्लाम के पैगम्बर मुहम्मद के बारे में अपशब्द और अभद्र टिप्पणी करने वाले यति नरसिंहानंद को दिल्ली पुलिस ने समन भेजा है। दिल्ली पुलिस ने जल्द से जल्द हाज़िर होने के लिए समन भेजा है। नरसिंहानंद ने हाल ही में प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पैगम्बर के बारे में अपशब्द कहे थे।

उनके इस दुर्व्यवहार से मुस्लिम समुदाय के लोगों में खासी नाराज़गी देखने को मिल रही है। देश के अलग अलग हिस्सों में नरसिंहानंद के खिलाफ प्रदर्शन भी हो रहे हैं। कई जगह पर उनका पुतला भी जलाया गया है।
हर जगह से उनकी गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।
देश के अलग अलग हिस्सों में नरसिंहानंद के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है।

दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में भी नरसिंहानंद के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद संज्ञान लेते हुए पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस ने धारा 153-A और 295-A के तहत मामला दर्ज किया है। इसी मामले में पेश होने के लिए दिल्ली पुलिस ने नोटिस भेजा है।

यति नरसिंहानंद सरस्वती ग़ाज़ियाबाद के डासना मंदिर में महंत हैं। कुछ दिनों पहले ही इसी मंदिर में पानी पीने गए आसिफ नाम के लड़के को बेरहमी से मारा गया था। नरसिंहानंद ने मारने वाले का खुलकर समर्थन किया था और साथ में मुस्लिम समुदाय के खिलाफ ज़हर भी उगला था। तबसे ही महंत नरसिंहानंद सुर्खियों में बने हुए हैं।

Related posts

Leave a Comment