पूरी दुनिया में इस्लाम का प्रचार प्रसार बहुत तेज़ी से फैल रहा हैं. जिसके कारण इस्लाम की शिक्षाओं से प्रभावित होकर बहुत सारे लोग इस्लाम में दाखिल हो रहें हैं।
हाल ही में तुर्की के एक ड्रामा सीरियल से प्रभावित होकर भी एक अमेरिकी बच्चे ने इस्लाम धर्म कबूल किया हैं।
अर्तुग़रुल गाज़ी तुर्की का बहुत ही मशहूर ड्रामा सीरियल हैं जिसके आज पूरे विश्व में चर्चे हैं. यह सीरियल इस्लामी तारीख़ और इतिहास को दर्शाता हैं।
अल जज़िरा ने अमेरिकी बच्चे की कलमा पढ़ते हुए वीडियो शेयर की जिसमें देखा जा सकता हैं कि, अर्तुग़रुल गाज़ी में अब्दुल रहमान का रोल अदा करने वाले एक्टर बच्चे को कलमा पढ़ा रहें हैं।
متداول | طفل أمريكي يعتنق الإسلام في مسجد بولاية ميتشيغان الأمريكية متأثرا بالمسلسل التركي "قيامة أرطغرل" وذلك بحضور الممثل الشهير جلال آل المعروف بدور عبدالرحمن ألب في المسلسل pic.twitter.com/7ntK07fQMV
— قناة الجزيرة (@AJArabic) March 22, 2022
मुस्लिम एक्टिविस्ट शाहनवाज अंसारी लिखते हैं कि, दुनियाभर में मशहूर तुर्क तारीख़ी ड्रामा ‘दिरिलिस अर्तुग़रुल’ से मुतअस्सिर होकर एक अमेरिकी बच्चे ने इस्लाम क़बूल कर लिया है. कलमा पढ़ाने वाले ‘दिरिलिस अर्तुग़रुल’ ड्रामे में बेहतरीन जंगजु का रोल अदा करने वाले दुनिया के मशहूर अभिनेता ‘जलाल आल’ (अब्दुल रहमान अल्प) हैं।