Journo Mirror
भारत

जगद्गुरु परमहंस ने दिया विवादित बयान, बोले- 2 अक्टूबर तक भारत को “हिंदू राष्ट्र” घोषित करों, मुस्लिम-ईसाई की नागरिकता समाप्त करों

उत्तर प्रदेश चुनाव को देखते हुए एक बार फ़िर से भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग ने जोर पकड़ लिया हैं. हिंदू धर्मगुरु ने भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग की हैं।

अयोध्या में तपस्वी छावनी के जगद्गुरु परमहंस आचार्य महाराज ने केंद्र सरकार से 2 अक्टूबर तक भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग की हैं।

जगद्गुरु परमहंस ने ऐसा न करने पर सरयू नदी में जल समाधि लेने की भी चेतावनी दी हैं।

जगद्गुरु परमहंस आचार्य महाराज ने इसके साथ-साथ भारत के अल्पसंख्यक समुदाय यानी मुसलमान और ईसाई की नागरिकता समाप्त करने का भी अनुरोध किया हैं।

जगद्गुरु परमहंस आचार्य महाराज का कहना हैं ईसाई और मुसलमान भारत के नागरिक नहीं है इसलिए उनकी नागरिकता समाप्त करके उनके सारे अधिकार समाप्त कर देने चाहिए।

जगद्गुरु परमहंस आचार्य महाराज द्वारा यह मांग यूपी चुनाव से ठीक पहले करना एक सोची समझी साज़िश लग रहीं हैं। ताकि हिंदू वोटों का विभाजन रोका जा सकें।

भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग करने के लिए 2 अक्टूबर तक का समय देना भी एक बहुत बड़ी चाल हैं। आपको बता दें कि 2 अक्टूबर को पूरे देश में गांधी जंयती का आयोजन किया जाता हैं अगर इस दिन भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करेगें तो लोग महात्मा गांधी को भूल जाएंगे।

Related posts

Leave a Comment