Journo Mirror
India

कर्नाटक: हिजाब के बाद BJP विधायक ने मदरसों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की, बोले- मदरसों में राष्ट्र विरोधी पाठ पढ़ाए जाते हैं

कर्नाटक से शुरु हुआ हिजाब विवाद अभी थमने का नाम ही नहीं ले रहा हैं इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक ने मदरसों पर बैन लगाने की मांग कर दी।

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव एवं भाजपा विधायक रेणुकाचार्य ने मदरसों पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए कहा कि, “मदरसों में राष्ट्र विरोधी पाठ पढ़ाए जाते हैं।”

रेणुकाचार्य ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज एस बोम्मई और शिक्षा मंत्री बीसी नागेश से मांग की है कि राज्य के सभी मदरसों पर बैन लगाया जाए।

रेणुकाचार्य ने कहा, हिजाब के मामले पर कुछ राष्ट्रविरोधी संगठनों ने कर्नाटक बंद का आह्वान हैं. क्या ये पाकिस्तान है, बांग्लादेश है या इस्लामिक देश? हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।

रेणुकाचार्य ने आगे कहा, मैं कांग्रेस नेताओं से पूछता हूं कि हमें स्कूलों के बजाय मदरसों की ज़रूरत क्यों है? वे (मुस्लिम) मदरसों में क्या प्रचार करते हैं? वे मासूम बच्चों को उकसाने का प्रचार करते हैं।

कल यह लोग हमारे देश के खिलाफ जाएंगे और यह लोग कभी भी भारत माता की जय नहीं कहेंगे।

Related posts

Leave a Comment