कर्नाटक: हिजाब पहनकर कॉलेज पहुंची छात्रा को भगवाधारियों ने घेरा, टीपू सुल्तान पार्टी बोली- अगर लड़की हिंदू होती और लड़के मुस्लिम तो अभी तक सभी लड़के जेल में होते
प्रोफ़ेसर शेख सादिक ने कहा, भारतीय जनता पार्टी देश को कहा ले जा रहीं हैं

कर्नाटक में हिजाब को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहीं हैं. मुस्लिम लड़कियों को अपने संवैधानिक अधिकारों के लिए लड़ता देख भगवाधारियों को बुरा लग रहा हैं इसलिए वह अब पूरी तरह गुंडागर्दी पर उतर आए हैं।
कर्नाटक के PES कॉलेज में जब एक मुस्लिम छात्रा हिजाब पहनकर पहुंची तो उसको भगवा गमछा पहने सैकड़ों छात्रों की भीड़ ने घेर लिया तथा जय श्रीराम के नारे लगाएं।
भीड़ को अपनी तरफ आता देख मुस्लिम लड़की ने भी उनका डटकर मुकाबला किया तथा अल्लाहु अकबर के नारे लगाएं।
कर्नाटक: PES कॉलेज में जब एक मुस्लिम छात्रा हिजाब पहनकर पहुंची तो उसको भगवा गमछा पहने सैकड़ों छात्रों की भीड़ ने घेर लिया तथा जय श्रीराम के नारे लगाएं।
मुस्लिम छात्रा ने इस भीड़ का डटकर सामना किया।#HijabIsFundamentalRight #MuslimGirls pic.twitter.com/LV3zoPjB8k
— Journo Mirror (@JournoMirror) February 8, 2022
टीपू सुल्तान पार्टी ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “बीजेपी देश को कहां ले जा रही है, अगर लड़की हिंदू होती और मुस्लिम लड़के अल्लाह हू अकबर के नारे लगाते, तो अब तक सारे लड़के जेल में डाल दिए जाते।”
बीजेपी देश को कहां ले जा रही है,
अगर लड़की हिंदू होती और मुस्लिम लड़के अल्लाह हू अकबर के नारे लगाते, तो अब तक सारे लड़के जेल में डाल दिए जाते. https://t.co/vIB4yW4lsG— Tipu Sultan Party ٹیپو سلطان پارٹی (@TSP4India) February 8, 2022