मध्यप्रदेश के मंडला से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। काम की तलाश में भोपाल आयी दो सगी बहनों को पहले प्यार के जाल में फंसाया और फिर तीन सालों तक उनका यौन शोषण करते रहे। जब उन लड़कियों ने उनपर शादी का दबाव बनाया तो उन्होंने दोनों लड़कियों को जान से मारने की कोशिश की।
ये घटना भोपाल में हुई है। दोनों लड़कियां मंडला की रहने वाली हैं। पुलिस को दिए गए जानकारी के मुताबिक आज से 3 साल पहले दो सगी बहने सना और शाहीन नौकरी करने भोपाल आयी थी। इन दोनों की मुलाकात निखिल गौर और करण सिंह परिहार से हुई। दोनों ने इन लड़कियों को प्यार के जाल में फंसा कर शादी का झांसा देते रहे।
इस दौरान दोनों ने लड़कियों के साथ संबंध भी बनाये। उन्होंने 3 बार इनका गर्वपात भी करवाया। इस दौरान दोनों ने इन लड़कियों के साथ शारीरिक संबंध बनाए।
जब दोनों बहनों ने शादी का दबाव डाला तो निखिल और करण ने झांसा दिया कि भोपाल में शादी करेंगे तो विवाद हो सकता है। निखिल ने उन्हें बताया कि उनके रिश्तेदार रायसेना के सिलवानी में रहते हैं। इसलिए निखिल ने दोनों बहनों को सिलवानी चलने को कहा। रविवार को निखिल और करण दोनों बहनों को लेकर भोपाल से सिलवाना के लिए रवाना हुए थे।
निखिल और करण ने योजनाबद्ध तरीके से बस को रात के 11 बजे एक पहाड़ी इलाके में रुकवाया। वहां पर निखिल का चचेरा भाई अंकित पटेल भी पहले से मौजूद था। उन लोगों ने एक एक करके दोनों लड़कियों को घाटी की तरफ लेजाकर चाकुओं से हमलाकर नीचे फेंक दिया। इन लोगों ने मरा हुआ सोचकर दोनों को नीचे फ़ेंकर आ गए।
जब इनको होंश आया तो ये लोग उठकर किसी तरह सड़क तक गए। वहां से गुज़र रहे एम्बुलेंस चालक शाहरुख खान की नज़र इनपर पड़ी। शाहरुख ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और वहां पर मौजूद एक अन्य डंपर चालक की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया।
उपचार के बाद दोनों की स्थिति अब खतरे से बाहर है। पुलिस ने उन दोनों के बयान लेकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनपर धारा 307 और 34 क तहत मामला दर्ज किया गया है।
मंडला (MP) निवासी 2 सगी बहने सना 20/ शाईन 23 भोपाल में काम करती थी। निखिल गौर/ करन सिंह परिहार उनके BF थे।
जब दोनों ने शादी का दबाव बनाया तो उन्हें 50-km दूर रायसेन के सिलवानी के जंगलों में ले गए और चाकू और पत्थर से हमला कर खाई में फेंक दिया 1/5 @vinodkapri @imMAK02 @zoo_bear pic.twitter.com/RS0QxPbi3l
— काश/if Kakvi (@KashifKakvi) June 29, 2021


सुबह-सुबह ट्वीट कर गंभीर ने केजरीवाल पर साधा निशाना, पत्रकार बोले ‘आज 2 मैच में कमेंट्री करनी है इसीलिए जल्दी है’।