Journo Mirror
भारत

शिवराज के ‘लव जिहाद’ वाले बयान पर ओवैसी के पलटवार बोले “लव जिहाद एक झूठ है

भाजपा शासित राज्यों में एक मुद्दा हमेशा से सुर्खियों में रहता है वो है ‘लव जिहाद’ का मुद्दा। दक्षिण पंती कट्टर हिन्दू संगठन ये मानते है कि मुसलमानों का एक बहुत बड़ा तबका हिन्दू लड़कियों के साथ लव जिहाद करते हैं। यानी उन्हें प्यार के झांसे में फंसाकर उनका धर्म परिवर्तन कराते हैं।

उत्तर प्रदेश के साथ साथ मध्यप्रदेश सरकार भी इसके खिलाफ कानून बनाने की कवायद में जुटी हई है।
आज असम के गुवाहाटी में एक रैली में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि “हमलोग प्यार के खिलाफ नहीं हैं हमलोग जिहाद के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को धोखाधड़ी, विश्वासघात और नाम बदल कर प्यार नहीं करना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि हमने धर्म की आज़ादी का कानून 2001 बनाया है। पार्टी ने कहा है कि ऐसा ही एक कानून प्रदेश में लागू किया जाएगा।

उनके इस बयान पर असदुद्दीन ओवैसी के ज़ोरदार पलटवार आया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि प्यार तो प्यार होता है। उसमें जिहाद जोड़कर मुसलमानों को खलनायक बनाया जा रहा है। उन्होंने आगे लिखा है कि ये मुसलमानों को और उस लड़की को निशाना बनाने के लिए है जो अपनी पसंद से शादी करना चाहते हैं।

धोखाधड़ी करके शादी करना भारतीय कानून के हिसाब से एक जुर्म है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से सवाल करते हुए उन्होंने लिखा है कि जब कोई अपनी मर्ज़ी से शादी करता है या फिर किसी धर्म को पसंद करता है तो संघ को इतना डर क्यों लगता है?

उन्होंने लिखा है कि ये कानून (लव जिहाद के खिलाफ) केवल शादी करने से ही नहीं रोकता है बल्कि किसी भी तरह की धर्म परिवर्तन को रोकता है। कोई किसी भगवान को पूजे या न पूजे इसके लिए किसी को शिवराज चाचा के सरकार से अनुमति लेने की क्या ज़रूरत है?

Related posts

Leave a Comment