Journo Mirror
भारत

राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी ‘मोहम्मद तालिब’ को योगी सरकार ने बेघर किया, सड़क पर रहने को मजबूर

प्रयागराज (इलाहाबाद) के अटाला के रहने वाले मोहम्मद तालिब उत्तर प्रदेश की टीम के तरफ से हॉकी खेल चुके हैं। उन्होंने अपनी शानदार प्रदर्शन के बदौलत न सिर्फ अपने राज्य को जीत दिलाई है बल्कि कई मैडल भी जीते हैं।

आज मोहम्मद तालिब बेघर हो चुके हैं। अपने परिवार के साथ फुटपाथ पर रहने को मजबूर हैं। अपने घर में बिखरे हुए सामानों के बीच अपने अवार्ड और मैडल को दिखाते हुए मदद की गुहार लगा रहे हैं।

मदद की गुहार लगाने के लिए मोहम्मद तालिब ने सोशल मीडिया का सहारा लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है। लोगों से मदद की गुहार लगाते हुए मोहम्मद तालिब बताते हैं कि वह और उनका परिवार प्रयागराज के विकास प्राधिकरण के छोटे से मकान में रहते थे। उनके परिवार में उनके इलावा माता पिता और छोटे छोटे भाई हैं। तालिब के पिता एक छोटे मोटे इलेक्ट्रीशियन हैं।

तालिब बताते हैं कि उनका परिवार इलाहाबाद विकास प्राधिकरण के छोटे से मकान में रह रहे थे। पूरा पैसा जमा करने के बाद भी उन्हें घर से निकाल दिया गया है।
उनका कहना है कि कोई भी अधिकारी उनकी बात नहीं सुन रहा है। अधिकारियों का कहना है कि 15 से 20 दिनों में ये मकान किसी और को दे दिया जाएगा अगर इन्होंने पैसे नहीं जमा किये।

रोड पर बिखरे पड़े अपने सामानों को दिखाते हुए तालिब कहते हैं कि वह एक हॉकी खिलाड़ी है और अभी बहुत परेशान है और सभी हॉकी खिलाड़ियों को चाहिए कि वो मेरी मदद करें।

इस खबर पर प्रशासन का क्या कहना है? इसकी कोई जानकारी हमारी पास नहीं है।

Related posts

Leave a Comment