Journo Mirror
भारत

किसानों का भारत बंद:- सड़क से सोशल मीडिया तक आम जनता भी किसानों का समर्थन कर रही है

तीनों कृषि कानूनों के विरोध में भारतीय किसान पिछले चार महीने से विरोध प्रदर्शन कर रहे है। चार महीने पूरे होने पर आज किसानों ने 12 घंटे के भारत बंद का ऐलान किया है।

किसानों का भारत बंद पंजाब, हरियाणा समेत ज्यादातर राज्यो में देखने को मिल रहा है। किसानों को इस बार आम लोगों का भी समर्थन मिल रहा है।

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारत के दौरान दिल्ली के आस-पास भीड़ बढ़ने के कारण कई मेट्रो स्टेशनों को भी बंद कर दिया गया है। मेट्रो अधिकारियों का कहना है कि अगर जरूरत पड़ी तो कुछ ओर मेट्रो स्टेशन भी बंद करने पड़ेगे।

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकेत ने भारत बंद का समर्थन करते हुए ट्विट किया है कि “किसानों और मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए भाकियू का संघर्ष जारी है। भारत बंद में आम जनता भी साथ है। लड़ेंगे और जीतेंगे”

सोशल मीडिया पर भारत बंद को खुलकर समर्थन मिल रहा है खबर लिखे जाने तक 2 लाख से अधिक ट्विट हो चुके है तथा ट्वीटर पर लगातार #आजभारतबंद_है ट्रेड कर रहा है।

Related posts

Leave a Comment