Journo Mirror
Sports

पोलार्ड ने मचाया तहलका, युवराज सिंह के बाद पोलार्ड ने भी लगाए 6 गेंदों में 6 छक्के

कहते हैं कि क्रिकेट में रिकॉर्ड टूटने के लिए ही बनते हैं। इसीलिए इस खेल को अनिश्चिताओं का खेल कहा जाता है। क्रिकेट की दुनिया में आज फिर से एक रिकॉर्ड टूट गया है या फिर यूँ कहें कि क्रिकेट की दुनिया में एक और नया रिकॉर्ड जुड़ गया है।

युवराज सिंह के बाद 6 गेंदों में 6 छक्के लगाने का रिकॉर्ड अब वेस्टइंडीज के महान हिटर केरोन पोलार्ड के नाम दर्ज हो गया है। श्रीलंका के साथ खेले जा रहे T20 श्रृंखला के पहले मैच में केरोन पोलार्ड ने ये कारनामा किया है।

केरोन पोलार्ड ने श्रीलंका के स्पिनर अकीला धनंजय के छठें ओवर में 6 गेंदों में 6 छक्के लगाये। हालांकि पोलार्ड इस मैच में मात्र 38 रन ही बना पाए। अगले ही ओवर में वानीन्दू हसारंगा ने पोलार्ड को LBW आउट करा दिया।

131 रनों का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम एक समय पर 5 ओवर में 4 विकेट पर मुश्किल स्तिथि में थी। लेकिन छठे ओवर में पोलार्ड ने मैच का रुख ही बदल दिया।
धनंजय के छठे ओवर में पोलार्ड ने 6 गगनचुंबी छक्के लगाकर मैच को अपने नाम कर दिया।

पोलार्ड ने 4 छक्के लेग साइड में, 1 ऑफ साइड में और 1 छक्का सीधा विकेट के सामने लगाया।

इससे पहले भारत के युवराज सिंह और दक्षिण अफ्रीका के हरसल गिब्स ने 6 गेंदों में 6 छक्के लगाने का कारनामा किया है।

अब देखना ये होगा कि कौन सा बल्लेबाज इस रिकॉर्ड को तोड़ पाता है।

Related posts

Leave a Comment