Journo Mirror
भारत

राजस्थान: शाहरूख कायमखानी बने प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया के उपाध्यक्ष

कांग्रेस पार्टी की छात्र इकाई नैशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के राष्ट्रीय संयोजक रहे शाहरूख कायमखानी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया विभाग का उपाध्यक्ष बनाया गया हैं।

इसके अलावा राजस्थान युवा बोर्ड द्वारा राजस्थान युवा महोत्सव के लिए भी शाहरूख कायमखानी को आबूरोड ब्लॉक का समन्वयक नियुक्त किया गया।

कायमखानी ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, सोशल मीडिया प्रदेश प्रभारी सौरभ रॉय, सोशल मीडिया चैयरमेन सुमित भगासरा, राजस्थान युवा बोर्ड के अध्यक्ष सीताराम लाम्बा, विधायक संयम लोढा, प्रदेश महासचिव कांग्रेस हरीश चौधरी का आभार जताया।

कायमखानी की नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की व कांग्रेस आलाकमान का आभार जताया. नियुक्ति के बाद शाहरूख कायमखानी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगा।

कांग्रेस पार्टी की मजबूती को लेकर टीम बनाकर कार्य करेगे साथ ही बूथ लेवल पर जाकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म तैयार किया जाएगा।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष कांतिलाल परिहार, पार्षद नरगिस कायमखानी, शमशाद अली अब्बासी, सुरेश बंजारा, जितेन्द्र बंजारा, कैलाश माली, वीणा परिहार, सुनिल राज, किरण रैगर, मूलचंद काशीराम, दीक्षा पारवानी, दिलीप पारवानी, अनिल बंजारा, शिवशंकर शर्मा, प्रदीप सक्सेना, जितेन्द्र परिहार, हर्ष शर्मा, जयंतिलाल मारू, राजेश परिहार, पप्पन पठान, शेर मोहम्मद, कीर्ति कच्छावा, सुमेरसिंह, नरपत सिंह, एजाज पठान, इमरान खान, आकाश चौहान, धीरज दवे, श्रीमंत अग्रवाल, एनएसयूआई नगर अध्यक्ष भूपेन्द्र राठौड, दशरथ परमार, मयंक सोलंकी, सुरेश डाबी, राहुल चौहान, तुषार खारवाल, मोहम्मद शाहरूख सहित कार्यकर्ताओं ने कायमखानी को बधाई दी।

Related posts

Leave a Comment