Journo Mirror
India

रिंकू शर्मा हत्याकांड:- बर्थ-डे पार्टी के विवाद को जबरन सांप्रदायिक रंग दिया जा रहा है।

दिल्ली के मंगोलपुरी में रिंकू शर्मा नाम के युवक की हत्या को जबरन धार्मिक रंग दिया जा रहा है बल्कि यह मामला बर्थ-डे पार्टी को लेकर हुए विवाद का है।

रिंकू शर्मा अपने कुछ दोस्तो के साथ बर्थ-डे पार्टी कर रहा था इसी बीच उसकी दानिश नाम के युवक से बहस हो गई जिसके बाद मामला लड़ाई में बदल गया तथा रिंकू शर्मा की चाकू लगने से मृत्यु हो गई। जिसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों का पहले कोई भी आपराधिक रिकार्ड नही है तथा रिंकू शर्मा की मौत ज्यादा खून बहने से हुई थी।

भारतीय जनता पार्टी तथा हिन्दू संगठनो द्वारा इस मामले को जबरन धार्मिक रंग दिया जा रहा है तथा राजधानी दिल्ली का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है।

रिंकू शर्मा के घर पर लगातार भाजपा एवं हिन्दू संगठन के लोगों ने डेरा डाल रखा है। जिसके कारण इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। सोशल मीडिया पर इस हत्या को “माब लिचिंग” एवं “हिन्दू खतरे” में जैसे #टैग के जरिए शेयर किया जा रहा है। जिससे लगातार माहौल बिगड़ता जा रहा है।

Related posts

Leave a Comment