Journo Mirror
भारत

रूस: जुमा मस्जिद पहुंचे राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, बोले- पवित्र कुरान की बेअदबी अगर रूस में होती तो दोषी को ज़रूर सजा दी जाती

स्वीडन में मुसलमानों के धार्मिक ग्रंथ कुरान ए पाक के अपमान की घटना ने पूरी दुनियां को हिला कर रख दिया हैं, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की हैं।

रूसी संघ के दागिस्तान स्वायत्त गणराज्य में डर्बेंट की अपनी यात्रा के दौरान पुतिन ने ऐतिहासिक जुमा मस्जिद का दौरा किया, इस दौरान उन्होंने कहा, पवित्र कुरान के अपमान को कुछ देशों में अपराध के रूप में नहीं देखा जाता है, लेकिन रूस में इसके लिए कड़ी सज़ा का प्रावधान है।

हमारे देश में कुरान का अपमान संविधान और दंड संहिता दोनों के अनुसार एक अपराध है, अगर ऐसा अपराध रूस में होता तो दोषी को ज़रूर सजा दी जाती।

पुतिन ने इस दौरान दागिस्तान के मुस्लिम नेताओं से भी मुलाकात की. मुस्लिम नेताओं द्वारा उनको कुरान ए पाक गिफ्ट में दिया गया।

रूसी राष्ट्रपति ने मुस्लिम नेताओं का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि, कुरान मुसलमानों के लिए पवित्र है इसलिए दूसरों के लिए भी पवित्र होना चाहिए।

आपको बता दें कि, रूस ने पहले भी स्वीडन में हुई कुरान जलाने की घटना इस्लामोफोबिया का उत्तेजक कृत्य बताया था।

Related posts

Leave a Comment