Journo Mirror
सम्पादकीय

स्पेनिश कांग्रेस के सदस्य सेंटियागो अबस्कल ने कहा- यूरोप को यूक्रेन के शरणार्थियों का स्वागत करना चाहिए मुस्लिम शरणार्थियों का नहीं

यूक्रेन और रूस के बीच चल रहा युद्ध शांत होने का नाम नहीं ले रहा हैं. युद्ध के कारण यूक्रेन के लोग अपने अपने घर छोड़कर आस-पास के देशों में शरण ले रहें हैं।

इसी बीच स्पेनिश कांग्रेस के सदस्य एवं वोक्स पार्टी के अध्यक्ष सेंटियागो अबस्कल ने मुसलमानों को लेकर विवादित बयान दिया हैं।

सेंटियागो अबस्कल का कहना हैं कि “यूक्रेनी शरणार्थियों का स्वागत है, मुस्लिम शरणार्थी नहीं हैं”

प्रेस टीवी के मुताबिक, स्पैनिश कांग्रेस के सदस्य और वोक्स पार्टी के अध्यक्ष सैंटियागो अबस्कल का कहना है कि यूरोप को यूक्रेनियन का स्वागत करना चाहिए, लेकिन मुस्लिम शरणार्थियों के “आक्रमण” से अपनी सीमाओं की रक्षा करनी चाहिए।

Related posts

Leave a Comment