Journo Mirror
भारत

कांग्रेस प्रवक्ता दीपिका पुष्कर नाथ ने दिया इस्तीफा, बोली- बलात्कारियों का समर्थन करने वालों के साथ मंच साझा नहीं कर सकती

भारत जोड़ों यात्रा के कश्मीर पहुंचने से पहले राहुल गांधी को जोरदार झटका लगा है, कांग्रेस प्रवक्ता दीपिका पुष्कर नाथ ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया हैं।

दीपिका का कहना हैं कि, बलात्कारियों का समर्थन करने वाले चौधरी लाल सिंह जैसे लोगों के साथ मैं मंच साझा नहीं कर सकता।

कौन हैं चोधरी लाल सिंह

कठुआ में 8 साल की बच्ची के साथ बलात्कार और उसकी हत्या करने वालों का लाल सिंह ने बचाव किया था तथा आरोपियों के समर्थन में निकाली गई रैली का भी हिस्सा था. जिसके बाद लाल सिंह ने भाजपा से इस्तीफ़ा दे दिया था।

अब लाल सिंह जम्मू में राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा में शामिल होने वाला हैं, ख़बर हैं कि यात्रा के मैनेजमेंट वालों ने भी इनको यात्रा में शामिल होने की अनुमति दे दी हैं. जिससे नाराज़ होकर दीपिका पुष्कर नाथ ने इस्तीफ़ा दे दिया है।

दीपिका का कहना हैं कि, चौधरी लाल सिंह को भारत जोड़ों यात्रा और कांग्रेस में शामिल होने के प्रस्ताव को देखते हुए, मेरे पास पार्टी से इस्तीफा देने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है. लाल सिंह 2018 में बलात्कारियों का खुलकर बचाव करके कठुआ बलात्कार मामले को विफल करने के लिए जिम्मेदार थे।

लाल सिंह ने बलात्कारियों को बचाने के लिए जम्मू-कश्मीर के पूरे क्षेत्र को बांट दिया था बल्कि भारत जोड़ों यात्रा वैचारिक रूप से विपरीत है। वैचारिक आधार पर मैं ऐसे व्यक्ति के साथ पार्टी का मंच साझा नहीं कर सकती।

आपको बता दें कि, दीपिका पुष्कर नाथ कठुका कांड मामले में पीड़ित परिवार की तरफ़ से वकील थीं, इन्होंने ही कोर्ट इस केस को लड़ा था।

Related posts

Leave a Comment