Journo Mirror
भारत

मुस्लिम विरोधी नारेबाजी मामले में दिल्ली कोर्ट ने भाजपा नेता अश्विनी उपाध्याय को जमानत दी

दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रवक्ता और सुप्रीम कोर्ट के वकील अश्विनी उपाध्याय को दिल्ली में भड़काऊ नारेबाज़ी के मामले में जमानत दे दी गई है।

भाजपा नेता अश्वनी उपाध्याय की जमानत दिल्ली की एक अदालत ने मंजूर की है।

अश्वनी उपाध्याय को मात्र 2 दिन में जमानत मिलने के फैसले ने सबको आश्चर्यचकित कर दिया है

भाजपा नेता अश्वनी उपाध्याय की गिरफ्तारी के लिए लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से गिरफ्तारी की मांग की जा रही थी, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

रविवार को भीड़ द्वारा मुसलमानों की हत्या के लिए खुलेआम नारेबाजी करने का वीडियो सामने आया था, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने अश्वनी उपाध्याय समेत 5 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था।

Related posts

Leave a Comment