Journo Mirror
भारत

मथुरा में हिंदुत्ववादी गुंडों ने मस्जिद की मीनार तोड़ी, दीवार को भी नुकसान पहुंचाया, अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं

उत्तर प्रदेश में मुसलमानों के खिलाफ सामप्रदायिक हंसे लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। बीते 20 दिनों में एक के बाद एक लगातार कई हिंसा के मामले देखने को मिले हैं। उत्तर प्रदेश के अब्दुल समद नामक बुज़ुर्ग की पिटाई का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि धर्म परिवर्तन के नाम पर 2 मुसलमानों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अभी इस मामले को 2 दिन भी नहीं हुए की मथुरा में एक और साम्प्रदायिक घटना की खबर आरही है। मथुरा के छाता थाना क्षेत्र के नौगांव में बीते मंगलवार की रात को कुछ हिंदुत्ववादी गुंडों ने मस्जिद की 2 मीनार को तोड़ दिया। गुंडों ने एक मीनार को तोड़कर नीचे फेंक दिया तथा दूसरे मीनार को बुरी तरह छतिग्रस्त कर दिया।

सुबह जब लोग नमाज़ पढ़ने मस्जिद की तरफ गए तब इस घटना का पता चला। टूटी हुई मीनार देख लोगों का ग़ुस्सा फूट गया। भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग इकठ्ठा हो गए। मौके पर पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ख़बर लिखे जाने तक किसी की भी गिरफ्तारी की कोई सूचना नहीं है।

नौगांव मथुरा जीले में एक छोटा सा गांव है। इस गाँव में लगभग 200 मुस्लिम समुदाय के लोग रहते हैं। इस छोटे से गांव में एक छोटी सी मस्जिद है जिसमें गांव के सभी लोग इबादत करते हैं।

मस्जिद में रात को कोई नहीं रहता है। इसलिए इन असमाजिक तत्वों ने रात में मस्जिद की मीनारों को तोड़ दिया। मस्जिद की दीवार को भी नुकसान पहुंचाया गया है। सुबह जब लोग मस्जिद गए तब इस घटना की जानकारी मिली।

इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों का ग़ुस्सा फूट पड़ा है। मुस्लिम सोशल एक्टिविस्ट शाहनवाज़ अंसारी ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है “दोगले लोग मुस्लिम महिलाओं के मस्जिद भेजने के लिए क्रांति कर रहे हैं।
उधर मथुरा के छाता बस्ती में रात के अंधेरे में मस्जिद की मीनार गिरा दी गई है। अबतक कोई कार्रवाई नही हुई। होना ये चाहिए कि उन धार्मिक आतंकियों पर NSA लगे और मस्जिद की मीनार का पुन:र्निर्माण करने का आदेश दिया जाए।”

सोशल एक्टिविस्ट एवं पत्रकार मोहम्मद आसिफ खान ने भी इस घटना पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने भी इस घटना पर ट्वीट कर गिरफ्तारी की मांग की है।

https://twitter.com/imMAK02/status/1407665119455158276?s=19

Related posts

Leave a Comment