Journo Mirror
भारत

राजस्थान में राजनीति विज्ञान की पुस्तक में इस्लाम को आतंकवाद से जोड़कर पढ़ाया जा रहा है

राजस्थान में कक्षा 12 की राजनीति विज्ञान की पुस्तक में इस्लाम को आतंकवाद से जोड़कर पढ़ाया जा रहा है। संजीव प्रकाशन की इस किताब में आतंकवाद को इस्लाम का ही एक रूप बताया गया है।

कक्षा 12 की इस किताब में एक सवाल है “इस्लामी आतंकवाद से आप क्या समझते है” जिसका जवाब भी उसी किताब में लिखा हुआ है। जिसमें इस्लाम को आतंकवाद से जोड़कर बताया गया है।

कक्षा 12 की राजनीति विज्ञान की पुस्तक के अनुसार “इस्लामी आतंकवाद इस्लाम का ही एक रूप है अल्लाह के नाम पर आत्मबलिदान और असीमित बर्बरता, धन वसूली , निर्मम हत्याए ऐसे आतंकवादी की विशेषता बन चुकी है”।

इस पुस्तक में आतंकवाद को अल्लाह और इस्लाम से भी जोड़ा गया है। सोशल मीडिया पर इस किताब का जबर्दस्त विरोध हो रहा है। मौहम्मद आसिफ नाम के एक ट्वीटर यूजर ने अशोक गहलोत से इस किताब के पब्लिशर्स पर तुरंत कार्यवाही करने की मांग की है।

सामाजिक कार्यकर्ता अशरफ हुसैन ने ट्विट करते हुए लिखा “ये 12वीं की राजनीतिक विज्ञान की बुक है।
इसमे खुलेआम इस्लाम को आतंकवाद से जोड़ कर दिखाया जा रहा है, राजस्थान में सेक्युलर सरकार है इसलिए बहुत से लोगों की खामोशी आम है। 70 सालों में ऐसा ही कुछ हुआ है, मुसलमानों के प्रति झूट अफवाह और मनघड़ंत कहानियों का प्रचार प्रसार किया गया है।”

Related posts

Leave a Comment