Journo Mirror
चुनाव भारत राजनीति

दिल्ली नगर निगम उपचुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ,आप को चार और कांग्रेस को एक सीट पर मिली जीत

दिल्ली नगर निगम उपचुनाव के नतीजे आ गए है। पांच वार्डों में हुए उपचुनावों में आदमी पार्टी ने चार और कांग्रेस ने एक सीट पर जीत हासिल की है। इन पाँच सीटों पर 28 फरवरी को मतदान हुआ था। इन पांच वार्ड में से चार आम आदमी पार्टी के पास थे और एक पर भाजपा का कब्ज़ा था।
त्रिलोकपुरी वार्ड से आप के उम्मीदवार विजय कुमार ने 12845 वोट पाकर भाजपा के उम्मीदवार ओमप्रकाश को 4986 वोटों से मात दिया। भाजपा उम्मीदवार को 7859 वोट मिले।
शालीमार बाग से AAP उम्मीदवार सुनीता मिश्रा ने 9764 वोट लाकर 2705 वोटों से जीत दर्ज की।
BJP उम्मीदवार सुरभि जाजू को 7059 वोट मिले।
रोहिणी-C सीट से AAP उम्मीदवार रामचंद्र ने 14,388 वोट पाकर भाजपा उम्मीदवार राकेश को 2985 वोटों से हराया।
कल्याणपुरी से AAP उम्मीदवार धीरेंद्र कुमार ने14302 वोट लाकर भाजपा उम्मीदवार सिया राम को 7043 वोटों के भारी अंतर से हराया।
कांग्रेस को एक मात्र सीट पूर्वी दिल्ली के चौहान बाग़र वार्ड से मिली। कांग्रेस उम्मीदवार जुबेर अहमद ने आम आदमी पार्टी के मोहम्मद इशराक को 10,642 वोटों से हराया। जुबेर अहमद को 16,203 वोट मिले वहीं आम आदमी पार्टी के इशराक को 5561 वोट मिले।
नगर निगम के उपचुनाव में भारी जीत से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखने को मिल रही हैं।
पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया है “एमसीडी उपचुनाव में 5 में से 4 सीटें जीतने पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई. बीजेपी के शासन से दिल्ली की जनता अब दुखी हो चुकी है. अगले साल होने वाले MCD चुनाव में जनता अरविंद केजरीवाल जी की ईमानदार और काम करने वाली राजनीति को लेकर आएगी”

Related posts

Leave a Comment