Journo Mirror
विदेश

भारतीय मीडिया तालिबान की तो नई-नई खबरें निकाल कर ला रही है लेकिन 300kg RDX कहाँ से आया ये अब तक नही जान पाई

अफगानिस्तान में सत्ता परिर्वतन जोरो पर हैं तालीबान ज्यादातर हिस्सों पर कब्ज़ा कर चुका हैं तथा सत्ता की पूरी कमान अपने हाथ में ले चुका है।

अफगानिस्तान एवं तालिबान को लेकर भारतीय मिडिया नई नई स्टोरी खोज कर ला रही हैं। जिसके बाद से कुछ लोगों का कहना हैं कि भारतीए मिडिया को भारत से भी इसी प्रकार की खबरें खोजकर निकलनी चाहिए। ताकि देश को सच्चाई पता चल सकें।

भारत के टीवी चैनलों ने भारतीय खबर दिखाना बंद कर दिया हैं ज्यादातर टाईम अफगानिस्तान और तालिबान से संबंधित खबरों को दिया जा रहा हैं। डिबेट भी इन्हीं मुद्दों पर हों रही हैं।

भारतीय मीडिया द्वारा तालिबान से संबंधित इनसाइड स्टोरी दिखाने पर खालिद सलमानी ने तंज कसते हुए कहा कि “भारतीय मीडिया तालिबान की अजीब अजीब इनसाइड स्टोरी निकाल निकाल कर ला रही हैं लेकिन 300kg RDX कहाँ से आया ये अब तक नही जान पाई”

Related posts

Leave a Comment