Journo Mirror
भारत

मध्यप्रदेश:- आपसी रंजिश की घटना को दिया जा रहा है साम्प्रदायिक रंग। भाजपा MLA ने मुसलमानों के खिलाफ लगवाए आपत्तिजनक नारे

बीते गुरुवार को मध्यप्रदेश के विदिशा के लातेरी थाना के मुरवास पंचायत की सरपंच आशादेवी के पति संतराम को वन माफ़ियाओं ने ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला।

दैनिक भास्कर में छपी खबर के अनुसार घटना उस वक़्त हुई जब सरपंच पति संतराम मुरवास पंचायत भवन से निकलकर भैरो चौक की तरफ जा रहे थे। तभी दोपहर 2 बजे वन माफिया रिज़वान अपने 3 साथियों के साथ ट्रैक्टर से संतराम की बाइक को टक्कर मार दिया। बाइक अनियंत्रित होकर गिर गयी। ये लोग उस समय तक उनके ऊपर ट्रैक्टर चलाते रहे जब तक कि संतराम ने दम नहीं तोड़ दिया।

दैनिक भास्कर में ही छपी खबर के अनुसार कुछ महीना पहले ही संतराम ने वन माफिया फकीर मोहम्मद एवं उनके पुत्र इरफान, रिज़वान, उम्र और फारुख के खिलाफ अफसरों से शिकायत की थी। इसी शिकायत के कारण संतराम वन माफ़ियाओं के निशाने पर था।

एक तरफ जहां समाज का हर तबक़ा संतराम की इस हत्या का हर तरफ घोर विरोध कर रहा है और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही की मांग कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ सिरोंज से भाजपा MLA उमाकांत शर्मा द्वारा लगातार इस घटना को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की जा रही है।

क्षेत्रीय विधायक उमाकांत शर्मा ने कहा है कि एक सोची समझी साजिश के तहत इस घटना को अंजाम दिया गया है। विधायक अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठे हैं और उनकी मौजूदगी में आपत्तिजनक नारे लगाए जा रहे हैं।
सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे ये साफ तौर पर देखा जा सकता है कि विधायक जी की मौजूदगी में मुसलमानों के खिलाफ साम्प्रदायिक नारे लगाए जा रहे हैं।
वीडियो में एक लड़का हवा में हाथ लहराते हुए ज़ोर ज़ोर से बोलता है ” जब कटवे(मुसलमान) काटे जाएंगे, तब राम राम चिल्लायेंगे।”

Related posts

Leave a Comment