Journo Mirror
चुनाव भारत राजनीति

यूपी निकाय चुनाव: आम आदमी पार्टी के 100 से अधिक पार्षद और 3 नगर पालिका अध्यक्ष जीते, संजय सिंह की मेहनत रंग लाई

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को उम्मीद से ज्यादा सफलताएं मिली हैं, जिसके पीछे राज्यसभा सांसद संजय सिंह का बहुत बड़ा हाथ हैं।

आम आदमी पार्टी ने 3 नगरपालिका अध्यक्ष, 6 नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 100 से अधिक वार्डों पर कब्ज़ा किया हैं।

अलीगढ़ के खैर नगर पालिका से संजय शर्मा ने जीत हासिल की हैं, रामपुर नगर पालिका से सना मामून एवं बिजनौर की श्योहारा नगर पालिका से फैसल वारसी ने जीत दर्ज़ की हैं।

कौशांबी की सराय अकील नगर पंचायत से अनूप सिंह पटेल, मुजफ्फरनगर की शाहपुर नगर पंचायत से हाजी अकरम, मुरादाबाद की पाकबड़ा नगर पंचायत मोहम्मद याकूब, मथुरा की बरसाना नगर पंचायत से श्रीमती विजय सिंह, अमरोहा की जोया नगर पंचायत से हाजी जुबैर एवं रामपुर की केमरी नगर पंचायत से रफता जहां को कामयाबी हासिल हुई हैं।

उत्तर प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में आम आदमी पार्टी ने खाते खोले हैं, पश्चिमी यूपी, अवध, पूर्वांचल और बुंदेलखंड चारों ही क्षेत्रों में AAP के लगभग 100 से अधिक पार्षद जीते हैं।

Related posts

Leave a Comment