Journo Mirror
India

मध्य प्रदेश: भाजपा विधायक के बिगड़े बोल, मुस्लिम बहुल इलाके में मिसाइल मारने की बात कही

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित हुजूर विधानसभा के विधायक रामेश्वर शर्मा ने करोंद क्षेत्र में हो रहे मटकी फोड़ आयोजन के मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए कई तरह की बातें की जिन में एक वक्तव्य उनका काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह यह कहते नजर आ रहे हैं कि “करोंद चौराहे से मिसाइल छोड़ो तो काजी कैंप में जाकर गिरे।” आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि काजी कैंप भोपाल का वह इलाका है जहां पर मुस्लिम मेजॉरिटी रहती है।

काजी केम्प वह इलाका है जो भोपाल उत्तर विधानसभा के क्षेत्र के अंतर्गत आता है और लगातार उत्तर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी मोदी लहर होने के बावजूद भी जीत दर्ज नहीं कर पाई है इसीलिए इस क्षेत्र को लेकर भाजपा विधायक अलग-अलग तरह से विवादित बयान देते हुए आए हैं यह कोई नई बात नहीं है कि इस क्षेत्र को लेकर इस तरह के विवादित बोल बोले गए हो, लेकिन अब कार्रवाई की मांग इसलिए उठ रही है क्योंकि अब यहां पर सीधे मिसाइल गिरने की बात हो रही है।

इस मटकी फोड़ आयोजन में कई बड़े दिग्गज भारतीय जनता पार्टी के नेता शामिल थे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इस मंच से अपना संबोधन देकर जा चुके थे इसके अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा, अभिनेता चंकी पांडे उर्फ़ पास्ता , राजपाल यादव और भजन गायक प्रमोद त्रिपाठी भी मौजूद थे।

काज़ी केम्प वह इलाका है जिसे लेकर कई बार भोपाल के सांसद आलोक शर्मा के बयान भी जारी हुए हैं लेकिन अब यह रामेश्वर शर्मा का जो बयान है इसको लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज होती नजर आ रही है| कांग्रेस के मीडिया को-ऑर्डिनेटर अब्बास ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के ही विधायक आरिफ मसूद ने भी इसको लेकर अपना वक्तव्य जारी किया है उन्होंने इस पूरे बयान में शामिल लोगों को नफरती चिंटू बोलकर संबोधित किया है उन्होंने अपने बयान में आगे यह भी कहा कि यह लोग भोपाल की गंगा जमुनी तहजीब को बिगड़ने का काम कर रहे हैं भोपाल की फिजा को खराब करने की कोशिश की जा रही है साथ ही उन्होंने प्रशासन और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से सख्त एक्शन लेने की भी मांग की है।

इधर, कांग्रेस नेता और जिला कांग्रेस कमेटी, भोपाल के पूर्व प्रवक्ता ओसाफ अली बब्लू ने रामेश्वर शर्मा के ‘मिसाइल’ बयान के खिलाफ हनुमानगंज थाने में लिखित शिकायत दी है। उन्होंने पुलिस से मामले में एफआईआर दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की मांग की।

अब्बास हाफिज ने विधायक की सफाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि इंटरनेट पर पाकिस्तान में काजी कैंप नाम की कोई जगह नहीं मिलती। उन्होंने पूछा कि विधायक आखिर किस काजी कैंप की बात कर रहे थे।

हाफिज ने कहा कि भोपाल के काजी कैंप जैसे इलाके के बारे में सार्वजनिक मंच से मिसाइल गिराने की बात करना निंदनीय है। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूछा कि क्या सरकार इसे सामान्य मानती है और विधायक के बयान पर क्या कार्रवाई की जाएगी।

पाकिस्तान का जिक्र करते हुए शर्मा ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब लाहौर, ढाका और इस्लामाबाद में भी मटकी फोड़ प्रतियोगिता होगी। उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या वे इस्लामाबाद में मटकी फोड़ना चाहते हैं। इसके बाद उन्होंने कहा कि वहां मटकी फोड़ने के लिए पहले वहां की मटकी फोड़नी पड़ेगी।

(यह ख़बर जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्र मोहम्मद आरिश ने लिखी है)

Related posts

Leave a Comment