Journo Mirror
भारत

दिल्ली: रूस के समर्थन में सड़कों पर उतरी हिंदू सेना, बोले- रूस तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ है

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहें युद्ध को लेकर हिंदू सेना ने भारत सरकार से पहले अपना स्टैंड ले लिया हैं. तथा खुलकर रूस को समर्थन देने का ऐलान किया हैं।

हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस में रूस के समर्थन में पैदल मार्च का आयोजन किया।

हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने रूस का समर्थन करते हुए जमकर नारे बाजी की तथा रूस तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ, भारत रूस दोस्ती ज़िंदाबाद एवं भारत माता की जय के नारे लगाए।

हिंदू सेना राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरजीत यादव ने कहा कि रूस हमारा दोस्त हैं भारत की रक्षा वा सहायता रूस ने बहुत बार की हैं।

आज रूस को अमरीका वा यूरोपीयन यूनियन ने युद्ध में धकेला और रूस पर पाबिंदी लगाने की धमकी दी जिससे रूस नाराज होकर अपने हमले तेज कर रहा हे आगे यह युद्ध विश्व युद्ध का रूप ले सकता है।

आज अमरीका पूरे विश्व पर दादागिरी कर रहा हैं अमेरिका ने भी अफगानिस्तान लीबिया इराक पर हमला किया था परंतु किसी ने उसपर पाबंदियां लगाने को नही कहा।

आज अमेरिका वा यूरोपियन यूनियन अपने हथियार के व्यापार को चमकाना चाहते हैं और 10 दिन में ही अमरीका जर्मनी इंग्लैंड की हथियार बनाने वाली कंपनियों के शेयर 17 % से 50 % उछाल खाकर बंद हुए हैं।

यह युद्ध अमरीका वा यूरोप द्वारा प्रायोजित है और यूक्रेन को मोहरा बनाया गया है भारत की जनता रूस के साथ है हिंदू सेना भी रूस का युद्ध में समर्थन करती है।

Related posts

Leave a Comment