Journo Mirror
भारत राजनीति

दिल्ली: कांग्रेस पार्टी को लगा ज़ोरदार झटका, दो पार्षद समेत प्रदेश उपाध्यक्ष अली मेंहदी हुए आम आदमी पार्टी में शामिल

दिल्ली नगर निगम चुनाव में मिली करारी हार से अभी कांग्रेस पार्टी उभरी भी नहीं थीं कि तुरंत बाद ही पार्टी को एक और ज़ोरदार झटका लग गया।

दो निगम पार्षद समेत दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अली मेंहदी ने भी पार्टी छोड़ दी तथा आम आदमी पार्टी की सदस्यता ले ली।

मुस्तफाबाद से पार्षद सबिला बेगम और ब्रजपुरी से पार्षद नाजिया खातून ने दुर्गेश पाठक के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की हैं।

आम आदमी पार्टी के आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट के अनुसार, दिल्ली कांग्रेस उपाध्यक्ष अली मेंहदी, नव निर्वाचित पार्षद सबिला बेगम और नाजिया खातून ने MLA दुर्गेश पाठक की उपस्थिति में AAP में शामिल हुए. सभी ने CM अरविंद केजरीवाल के दिल्ली को सबसे सुंदर शहर बनाने का आह्वान स्वीकार कर AAP में शामिल होने का फैसला लिया।

आपको बता दें कि, नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी को 9 सीटें मिली थीं, दो पार्षद द्वारा आम आदमी पार्टी में शामिल हो जाने के बाद अब मात्र 7 पार्षद कांग्रेस के पास बचे हैं।

Related posts

Leave a Comment