Journo Mirror
भारत

प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता में भारी गिरावट, लोकप्रियता 66 फीसदी से घटकर 24 फीसदी पहुंची

इंडिया टुडे के सर्वे मूड ऑफ द नेशन के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता में भारी गिरावट दर्ज की गई है। प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता 66% से घटकर 24% पर आ गयी है।

इंडिया टुडे के पिछले सर्वे 2020 में प्रधानमंत्री मोदी को 66 फीसदी लोगों ने प्रधानमंत्री पद के लिए प्राथमिकता दी थी जो 2021 में घटकर मात्र 24 फीसदी रह गयी।

सर्वे मे योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री पद के लिए 11 फीसदी लोगों ने पसंद किया है तथा राहुल गाँधी को 10 फीसदी लोगों ने पसंद किया है।

देश के टाॅप 5 लोकप्रिय मुख्यमंत्री की सूची में एक भी भाजपा का मुख्यमंत्री शामिल नही हो सका। इस सूची में पहले नंबर पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टैलिन ने जगह बनाई है तथा दूसरे नंबर पर ओडिसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक है।

इंडिया टुडे के सर्वे में 47 फीसदी लोगों का मानना है कि वर्तमान समय में देश के लोकतंत्र को खतरा है।

देश के 51 फीसदी लोगों का मानना है कि वे वर्तमान समय में किसी भी मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन करने से बचते है क्योकि उन्हे गिरफ्तारी का डर रहता है।

Related posts

Leave a Comment