Journo Mirror
चुनाव भारत राजनीति

टीपू सुल्तान पार्टी को उत्तर प्रदेश में मिली पहली सफलता, महफूज़ अली चुने गए ग्राम पंचायत सदस्य

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की गिनती पूरी हो गयी है। कोरोना महामारी के बीच हुए चुनाव की गिनती भी आज पूरी हो गयी।

उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव इस बार पार्टी के सिंबल पर लड़ा जा रहा था। पंचायत चुनाव से उत्तर प्रदेश में अपने सियासी सफर का आगाज़ कर रही टीपू सुल्तान पार्टी को सफलता मिल कामयाबी मिल गयी है।

टीपू सुल्तान पार्टी की ओर से महफूज़ अली ने चुनाव जीत कर पार्टी को पहली सफलता दिलाई है। महफूज़ अली ज़िला बिजनौर के ग्राम पदारथपुर के वार्ड नं 7 से ग्राम पंचायत सदस्य चुने गए हैं।

इस जीत की जानकारी टीपू सुल्तान पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से दी है।

https://twitter.com/TSP4India/status/1389544225360994308?s=19

आपको बता दें कि टीपू सुल्तान पार्टी इससे पहले महाराष्ट्र और कर्नाटक में चुनाव लड़ चुकी है और सफलता भी हासिल कर चुकी है।

उत्तर प्रदेश में अपनी पहली जीत से पार्टी बहुत उत्साहित है और ट्विटर के माध्यम से एक दूसरे को बधाई भी दे रहे हैं। टीपू सुल्तान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर शेख सादेक ने भी ट्वीट कर महफूज़ अली को बधाई दी है।

https://twitter.com/TSP_President/status/1389544627540221954?s=19

Related posts

Leave a Comment