Journo Mirror
भारत

भाजपा विधायक ने तालिबान शैली को अपनाने की बात कही, बोले- हमें TMC के लोगों पर तालिबान शैली में हमला करना चाहिए

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तालिबान को लेकर अभी तक अपना स्टैंड साफ नहीं कर पायी है लेकिन उसके विधायक ने तालिबान शैली अपनाने की बात कह दी हैं।

त्रिपुरा से भाजपा विधायक ने तालिबान द्वारा दुश्मन से मुकाबला करने की शैली की तारीफ करते हुए कहा है कि हमें तालिबान शैली में अपनी विरोधी पार्टी का मुकाबला करना चाहिए।

भाजपा विधायक अरुण चन्द्र भौमिक ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर त्रिपुरा में ममता बनर्जी की पार्टी के नेता आते है तो हमें उनका तालिबान शैली में मुकाबला करना होगा।

भाजपा विधायक ने सभा में मौजूद लोगों को भड़काते हुए कहा कि हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं को टीएमसी के लोगों पर हमला करने के लिए तैयार रहना होगा।

अरुण चन्द्र भौमिक ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हम खून के आखिरी कतरे तक विप्लब कुमार देव की अगुवाई वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार की रक्षा करेंगे।

Related posts

Leave a Comment