Journo Mirror
भारत

कॉन्ग्रेस नेता नजमा फातिमा ने थामा AIMIM का दामन, उत्तर प्रदेश की महीला विंग का अध्यक्ष नियुक्त किया

जैसे जेसे उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नज़दीक आ रहें हैं वैसे वैसे ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) का कारवां बढ़ता जा रहा हैं।

उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और छात्र नेता समेत अन्य दलों के नेता भी बहुत तेज़ी से एआईएमआईएम का दामन थाम रहें हैं।

इसी कड़ी में कांग्रेस नेता नजमा फातिमा ने भी कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहते हुए एआईएमआईएम का दामन थाम लिया हैं।

नजमा फातिमा ने एआईएमआईएम उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के नेतृत्व में मजलिस ज्वाइन की हैं. शौकत अली ने उनको उत्तर प्रदेश महीला विंग का अध्यक्ष भी नियुक्त किया है।

एआईएमआईएम ने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से जानकारी देते हुए कहा हैं कि “पश्चिमी यूपी के राजनीतिक खानदान से ताल्लुक रखने वाली बरेली की समाज सेविका पेशे से वकील कांग्रेस में विभिन्न पदों पर रह चुकी नजमा फातिमा ने कांग्रेस छोड़कर AIMIM का दामन थामा उनको उत्तर प्रदेश AIMIM की महिला विंग की अध्यक्ष बनाया गया।”

Related posts

Leave a Comment