Journo Mirror
India Politics

सुबह-सुबह ट्वीट कर गंभीर ने केजरीवाल पर साधा निशाना, पत्रकार बोले ‘आज 2 मैच में कमेंट्री करनी है इसीलिए जल्दी है’।

पूरे देश में कोरोना का कहर जारी है। राजधानी दिल्ली में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ता ही जा रहा है। इसी के मद्देनजर केजरीवाल ने 6 दिनों का पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की है। इससे दिल्ली में रह रहे प्रवासी मजदूरों में अफरा तफरी का माहौल है।

दिल्ली में ऑक्सिजन की कमी पड़ गयी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि दिल्ली में ऑक्सिजन की कमी पड़ सकती है जिसके कारण माहौल खराब हो सकता है।

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने ट्वीट कर केंद्र सरकार से ऑक्सिजन की मांग की।

उसके बाद से ही भाजपा के सभी नेता केजरीवाल पर हमलावर हैं। पूर्व क्रिकेटर और दिल्ली से भाजपा के सांसद गौतम गंभीर भी केजरीवाल पर हमला बोल रहे हैं। आज सुबह ही गंभीर ने ट्वीट कर फिर एक बार केजरीवाल पर निशाना साधा और उनसे इस्तीफे की मांग की। साथ ही उन्होंने लिखा कि आपके पास कोई दशा और दिशा नहीं है। दिल्ली के लोग मर रहे हैं। अगर आपको ज़रा भी शर्म है तो इस्तीफ़ा दे दीजिए।

सुबह सुबह उनके द्वारा किये गए इस ट्वीट पर कई लोगों ने खूब मज़े लिए हैं। बोलता हिंदुस्तान के पत्रकार पुनीत कुमार सिंह ने लिखा है “आज तो 2-2 मैच में कमेंट्री करनी है तो इसीलिए सुबह सुबह ही ट्वीट कर हल्के हो लिए, लानत है भाई!

आपको बता दें कि गौतम गंभीर आज कल आईपीएल में कमेंट्री कर रहे हैं। आज 2 मैच खेला जाना है। पहला मैच साढ़े तीन बजे से पंजाब और हैदराबाद के बीच खेला जाएगा और दूसरा मैच साढ़े सात बजे से चेन्नई और कोलकाता के बीच खेला जाएगा।

Related posts

Leave a Comment